मैं और मेरी असफलता..

भागते, हांफते,
थकते , लड़खड़ाते
गिरते, उठते,
फिर संभलते, हाथ थामते,
ढांढस बंधाते, 
गलतियां करते,
फिर
एक साथ पश्चताप करते,
साथ रोते और हंसते
गलतियां न दोहराने का वादा करते।
बार बार यहीं करते जाते
मैं और मेरी असफलता।

– कुन्दन कृति

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धनुष बाण लिए खड़ा भाग्य...

स्वार्थ जड़ों का...?

इश्क की नदी..