कवि पर आरोप..

कविताओं से
प्रेम करने वाली
प्रेमिका को कैसे विवश कर पाता
एक कवि
सिर्फ अपने प्रेम में

वो चाहता था
कि,
सिर्फ उसकी कविताओं से ही
प्रेम करे उसकी प्रेमिका।

और लग गया
एक कवि पर 
अपनी प्रेमिका को 
प्रेम में
पराधीन करने का आरोप।

– कुन्दन कृति

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धनुष बाण लिए खड़ा भाग्य...

स्वार्थ जड़ों का...?

इश्क की नदी..